Faridabad/Alive News: संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त अरुणा सिंह ने आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट योजना-2025 जो वर्तमान प्रचलन में है के बारे में बताते हुए अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 निर्धारित की है।
उन्होंने बताया कि विभाग ने सभी पंजीकृत करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने लंबित देयों का निपटान कर इस योजना का लाभ उठाएं। योजना के अंतिम चरण में अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभागीय कार्यालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में 24 से 27 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन शाम सात बजे तक दो घंटे अतिरिक्त सुविधा विंडो उपलब्ध कराई गई है।
इस व्यवस्था के तहत करदाता अपने लंबित मामलों का निपटारा सरलता एवं शीघ्रता से कर सकेंगे। विभाग ने करदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अंतिम चार दिनों का लाभ उठाते हुए समय पर अपने दस्तावेज दाखिल करें। इसके अतिरिक्त, करदाताओं को त्वरित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करने के लिए विभागीय हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।

