March 10, 2026

फरीदाबाद से रवाना हुई राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन

Faridabad/Alive News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की स्पेशल ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरी। इस दौरान स्टेशन और फुटओवर ब्रिज पर आरपीएफ तथा जीआरपी मौजूद रही। प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों को रोक दिया गया था।

सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर रुके यात्रियों के सामना की भी जांच की गई। प्लेटफार्म तीन से तीन से ट्रेन निकली, यहां पुलिस मौजूद रही। डॉग स्क्वायड भी स्टेशन पर रहे।

मूवमेंट के कारण प्लेटफॉर्म पर एक खड़ी रही लोकल ट्रेन

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ट्रेन से यूपी के मथुरा और वृंदावन धाम में दर्शन करने जा रही हैं। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन से फरीदाबाद-पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेंगी।

वीवीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर हुआ। मथुरा से गाजियाबाद जाने वाली लोकल ट्रेन सुबह साढ़े सात  बजे से करीब आठ पचास तक फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रही। आठ पचपन पर यह फरीदाबाद से रवाना हुई।

45 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची लोकल ट्रेन

इसके बाद वाली लोकल ट्रेन भी निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन पर भी असर दिखाई दिया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने बताया कि सुबह ड्यूटी का समय है।