Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20.850 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 सितंबर को अपराध शाखा बॉर्डर की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुर्गा विहार कॉलोनी फरीदाबाद निवासी चंद्र प्रकाश (24) को 20.850 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुंड फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंद्र प्रकाश 25 किलोग्राम गांजा दिल्ली बदरपुर बॉर्डर से किसी व्यक्ति से 1 लाख रुपये में लेकर आया था। जिसमें से 4 किलोग्राम गांजा उसने किसी को बेच दिया था। आरोपी शराब के ठेके पर काम करता है।
मामले के आगामी अनुसंधान के लिए माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

