Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद की है।
थाना सूरजकुंड क्षेत्र के रहने वाले संजय ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके अनंगपुर स्थित ऑफिस से लैपटॉप और कार चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने बिहार के सुपौल निवासी सूरज और सोनीपत के सलीमपुर निवासी ओम नैन को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सूरज पहले शिकायतकर्ता के पास काम करता था। वर्तमान में दोनों आरोपी सोनीपत की एक कंपनी में साथ काम करते हैं। सूरज अपने साथी ओम और एक अन्य युवक के साथ फरीदाबाद आया और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने सूरज को जेल भेज दिया है, जबकि ओम नैन को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

