Faridabad/Alive News : हिंदी हमारे स्वाभिमान और गर्व की भाषा है। विद्यार्थियों के मन में हिंदी के प्रति इन्हीं भावों को प्रतिपादित करने के लिए 12 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में डी.ए.वी.एन.एच.-3 के प्रांगण में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हिंदी के महत्व से बच्चों को परिचित करवाने व अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान देने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र से किया गया उसके पश्चात कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के छात्र –छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सर्वप्रथम कक्षा दूसरी के आरव व रसिका ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति दहिया का स्वागत किया व तदोपरांत कक्षा एल. के जी के छात्र –छात्राओं ने हिंदी भाषा के प्रचार हेतु अपने भावों पर आधरित वाक्य प्रस्तुत किये व नर्सरी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने नुक्कड़ नाटक
प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत उन्होंने हिंदी भाषा के धीरे – धीरे लुप्त हो रहे परिणामों से अवगत करवाया व जीवन में हिंदी भाषा को अपनाने हेतु प्रेरित किया |
कक्षा यू.के.जी. के विद्यार्थियों ने वर्णमाला पर आधारित स्वर गीत प्रस्तुत किया, बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति को देखकर सभी ने करतल ध्वनि से उनका उत्साह वर्धन किया | तत्पश्चात कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने “जिव्हा घुमाओ” के अंतर्गत हास्य वाक्य प्रस्तुत किये जिसका मुख्य उद्देश्य भाषा को रुचिकर रूप से सिखाना व मनोरंजन करना था |कार्यक्रम को और अधिक रोमांचकारी बनाने हेतु कक्षा दूसरी के छात्र –छात्राओं ने हिंदी भाषा पर आधारित हास्य कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया
सभी बच्चों की प्रस्तुति अति सराहनीय थी व उनकी गर्मजोशी प्रस्तुति को देखकर सारा वातावरण करतल ध्वनि व हँसी रुपी फुहारों से गूँज उठा | सभी बच्चों की प्रस्तुति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह हिंदी को अपनाने व बोलने के प्रति गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं| अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति दहिया ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी व बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु उपहार दिए | कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ |

