March 13, 2026

यूपी की युवती ने हथनीकुंड बैराज से नदी में लगाई छलांग

Yamunanager/Alive News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की 19 वर्षीय शिवानी ने हथनीकुंड बैराज से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। गोताखोरों ने दो घंटे बाद युवती का शव बरामद किया।

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रतनपुरा कल्याणपुर की 19 वर्षीय शिवानी ने हथनीकुंड बैराज से नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू की है। दो घंटे बाद युवती का शव मिला।
जानकारी के अनुसार, शिवानी ने बैराज के आसपास काफी समय बिताया और फिर नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी।