March 10, 2026

क्राईम ब्रांच ने मारपीट के मामले में एक आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने कड़ी में सूदखोरी को लेकर रेहडी वाले के साथ मारपीट करने के एक मामले में एक आरोपी को किया। आराेपी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है तथा जो व्यक्ति समय पर पैसे नही दे पाता उस पर पैनल्टी के रुप में और अधिक ब्याज लगा देता है व मारपीट करता है। जिन लोगों को ब्याज पर पैसे देता है वह उन लोगों के कार्ड बना देता है। ब्याज पर पैसे देने के संबंध में आरोपी से 5 कार्ड बरामद हुए है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंटू निवासी भीकम कालोनी फरीदाबाद ने थाना शहर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि वह बल्लभगढ वस स्टेंड पर रहडी लगाने का काम करता है तथा 4 साल पहले उसने जसबीर नाम के व्यक्ति से 15 हजार रुपयें, 10% ब्याज पर 3 महिने के लिए थे। जिसके बाद उसने 40 दिन तक जसबीर को हर दिन 200 रुपये ब्याज सहित दिए। जिसके बाद शिकायतकर्ता अपने गांव चला गया तथा वहां से आने के बाद उसने जसबीर को 10 हजार रुपये दिए। जिसके बाद भी जसबीर 50 हजार रुपये बकाया बताकर उसके साथ रोज मारपीट व गालिया देता था। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 कि पुलिस ने मामलें में कार्रवाई करते हुए जसबीर (उम्र41) निवासी गांव मोहना जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। जहां से आरोपी को जमानत मिल गई है।