Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर-8 की पुलिस ने लडाई झगडे करने वाले मुख्य आरोपी काे गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का पहले आराेपी के साथ पहले लडाई झगडा हुआ था। जिसकी रंजिश रखते हुए आराेपियाें ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रितिक निवासी राम नगर, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 27/28 जुलाई की रात को अपने दोस्तों के साथ बाटा फ्लाई ओवर के पास खाना खाने गया था। तभी वहां कुछ लडके आय़े और उनके साथ लडाई झगडा करने लगे और फिर ये वहां से खुद को बचा के भागने लगे। लेकिन उन्होंने उसका पीछा किया और फिर उसको पकड कर उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसको गंभीर चोटे आई, जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस चौकी सेक्टर-11 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश (उम्र28) निवासी फौजी कॉलोनी, गांव असावटी पलवल को गिरफ्तार किया है।

