March 10, 2026

ठगी के मामले में एक और आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने एक खाताधारक को ठगी के मामले में एक और आराेपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी ने अपना खाता ठगों को दिया था जिस खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे आरोपी 10th पास है तथा बेरोजगार है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 82 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फरीदाबाद ब्रांच मे अपनी लाईफ सर्टीफिकेट जमा करवानी थी। जिसके लिए उसने बैंक की वेबसाईट पर जाकर ब्रांच का नंबर खोजा और कॉल की परंतू कोई जवाब नही आया। इसके उपरांत शिकायतकर्ता के फोन पर एक नंबर से कॉल आया जिसने अपने आपको यूबीआई बैंक का कर्मचारी बताया तथा शिकायतकर्ता से उसके अकाउंट नम्बर, डेबिट कार्ड नंबर,सीवीवी व पिन मॉगे जिनकी जानकारी शिकायतकर्ता ने कथित बैंक कर्मचारी को दे दिए। इसके बाद उसके खाते से कुल 11लाख 55 हजार रुपये कट गए। जिस पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन शाह निवासी गाँव काठा जिला बागपत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। चार आरोपितो को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार।