July 31, 2026

ऑटो चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : ऑटो चोरी के मामले में 2 आरोपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी नशा करने के आदी है तथा नशा पुर्ति के लिए उन्होंने यह ऑटो चुराया था। पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों आरोपी दोस्त है। दाेंनाे आरोपियों को अदालत में पेश कर ऑटो बरामदगी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुकुल सदानन्द बस्ती फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना सुरजकुण्ड में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसके पास एक ऑटो है जिसे उसने 4 सितम्बर को अपने घर के बाहर खडा किया था। जहां से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने वह ऑटो चुरा लिया। जिस संबंध में थाना सुरजकुण्ड में चोरी कि धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

क्रांइम ब्रांच बार्डर की टीम ने जुगनू (उम्र24) निवासी मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश व कुलदीप (उम्र24) निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश को बाईपास रोड सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया है।