March 10, 2026

नगर निगम द्वारा 59 गौवंश को पड़कर गौशाला पहुंचाया

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त  धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों एवं हरियाणा सरकार के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम की पब्लिक हेल्थ की टीम द्वारा विशेष  कार्रवाई की गई। सूरजकुंड रोड सहित अन्य स्थानों से 38 गौवंश पशुओं को सड़कों से पकड़कर गौशाला पहुंचाने का कार्य किया गया है।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० नीतीश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड रोड,ग्रीन फील्ड कालोनी,सेक्टर 48,अनखीर रोड बुढ़िया नाला के पास तथा अन्य क्षेत्रों से कुल 59 गोवंश को गौशाला में सुरक्षित भिजवाया गया।
 यह कार्रवाई निगम की टीम द्वारा गौ मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से की गई। लगभग 21 गोवंश को श्री गोपाल गौशाला में पहुंचाया गया है।

डॉ० परवाल ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और सड़क पर आवारा पशु छोड़ने वालों पर निगम की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी पशुओं को टैग लगाने के बाद डॉक्टरों की देखरेख में गौशाला पहुंचाया गया है। 

उन्होंने यहां यह भी स्पष्ट किया है कि सड़कों पर घूमने वाले और गोवंश पर अत्याचार करने वाले लोग पकड़ में आते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ पशु हमें घायल अवस्था में भी मिले हैं जिन्हें देवाश्रय में पहुंचाया गया है जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करा कर उन्हें गौशाला भिजवाया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर में आवारा एवं कम्युनिटी डॉग्स के प्रबंधन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को सेक्टर 28,सेक्टर 85 सहित अन्य स्थानों से कुल 23 कुत्तों को पकड़ा गया है। 

कुल 10 कुत्तों की सर्जरी करवाई गई ,इसके अलावा सर्जरी उपरांत 10 कुत्तों को उनके स्थान पर पुनः छोड़ा गया। नगर निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि शहरवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा सैनिक कॉलोनी से बंदरों के आतंक की शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने जाल बिछाकर सैनिक कॉलोनी से 12 बंदरों को भी पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।