March 10, 2026

सूदखोरी में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की पुलिस ने सूदखोरी के एक मामले में दुकानदार से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता नरेश, निवासी दुर्गा कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उसने मोनू भाटी और विपिन कुमार से ब्याज पर पैसे लिए थे। इसके बाद दोनों आरोपी उसे बार-बार परेशान करने लगे और पैसे की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। इस पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू भाटी (32) निवासी दुर्गा कॉलोनी और विपिन कुमार (39) निवासी गांव असावटी, पलवल को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी ऊंची ब्याज दर पर पैसे उधार देते हैं और पैसे न लौटाने पर धमकी व मारपीट करते हैं। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।