Faridabad/Alive News: अपराध शाखाओं की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस ने मोहम्मद शाद निवासी पल मोहल्ला, फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी, फरीदाबाद से व अपराध शाखा सेक्टर-48 की पुलिस ने विवेक निवासी जीवन नगर, फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बड़खल झील के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

