Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल व 2 देसी कट्टा बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने गांधी कालोनी निवासी अमित (उम्र 30) को 1 देसी पिस्टल सहित सेक्टर 21बी से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 ने मोजपुर निवासी सोनू (उम्र 34) को 1 देसी कट्टा सहित आईएसटी बल्लभगढ से व क्राईम ब्रांच एन.आई.टी ने गोच्छी निवासी दानिश (उम्र 22) को 1 देसी कट्टा सहित एस.जी.एम नगर एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

