Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने मंदिर से दानपात्र की राशि चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सैक्टर 87 निवासी बुधपाल ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की सेक्टर 87 स्थित उनके मंदिर के दानपात्र से लगभग 70 हजार रुपये चोरी हो गए तथा चोरी का शक उसे कंचन नाम के व्यक्ति पर है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर 86 खेडीपुल निवासी कंचन (उम्र 28) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 10 अगस्त की रात को जब आरोपी को मंदिर के बाहर कोई नजर नही आया तो वह मदिंर में घुस गया और वहां रखे दानपात्र से पैसे चुरा लिए। आरोपी से 4760 रुपये बरामद हुए है। आरोपी पर पूर्व में चोरी सहीत कुल 7 मामलें दर्ज है।

