March 10, 2026

फरीदाबाद नगर निगम ने 10 आवारा पशु पकड़े, गौशाला में भेजा

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश और हरियाणा सरकार के आदेशों के तहत आज पब्लिक हेल्थ एवं सेनिटेशन टीम की मदद से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर एरिया और बीपीटीपी एरिया से 10 आवारा पशु (5 गाय और 5 नंदी) पकड़कर गौ मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से गौशाला भेजे गए।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सेक्टर-8, सेक्टर-9 और आसपास के क्षेत्रों में की गई। सभी पशुओं को टैग लगाकर डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क पर पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, गोवंश पर अत्याचार करने वालों पर भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।