Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सुबह छह बजे जलस्तर दो लाख 44 हजार 783 मीटर था जो 11 बजे घटकर दो लाख 40 हजार 002 मीटर पर आ गया। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है जिसमें एसडीआरएफ टीम और नायब तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा शामिल हैं।
फरीदाबाद में यमुना में जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सुबह छह बजे दो लाख 44 हजार 783 मीटर पर पानी बह रहा था। दिन के 11 बजे यमुना का जलस्तर घटकर दो लाख 40 हजार 002 मीटर पर बह रहा है।
वहीं, प्रशासन ने जलस्तर घटना शुरू होने से राहत की सांस ली है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम अभी चल रहा है। कबूलपुर खादर में एक फार्म हाउस पर नौ महीने की गर्भवती महिला दो दिन से फंसी हुई थी।
एसडीआरएफ की टीम ने मोटरवोट की मदद से उसे फार्म से बाहर निकाल लिया और बाढ़ राहत शिविर में लाकर ठहरा दिया है। इसी तरह से मोहना उपतहसील के नायब तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा दूल्हेपुर के परिवारों को सामान सहित बाहर निकाल कर लाया गया। इन परिवार को राजकीय उच्च विद्यालय अरुआ में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में ठहरा गया है।
सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अरविंद शर्मा का कहना है कि अब यमुना का पानी लगातार घटेगा। क्योंकि अब हथनी कुंड बैराज से लगातार कम पानी छोडा जा रहा है। 11 बजे हथनी कुंड बैराज से एक लाख, चार हजार 558 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

