June 13, 2026

आई.पी.ओ निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

आई.पी.ओ. में निवेश के नाम पर की ठगी के मामले में एक आराेपी खाताधारक काे गिरफ्तार किया। आराेपी खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 1 लाख 70 हजार रूपये आये थे और इसने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था। आरोपी की निसिंग, करनाल में गाडीयों पर स्टीकर लगाने की दुकान है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एन.आई.टी.-5, फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया जिसको ज्वाईन करने के बाद उसे आई.पी.ओ. में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने 33 लाख 80 हजार रूपये ठगों के कहेनुसार निवेश किया। निवेश के बाद जब उसने पैसे वापिस देने को कहा तो उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंकु (उम्र33) निवासी गांव बरास जिला करनाल को गिरफ्तार किया है।