March 7, 2026

वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप पखवाड़ा : युवाओं को स्किलफुल बनने का संदेश

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सराय ख्वाजा में वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्किलफुल बनें, उद्यम शुरू करें और दूसरों को भी रोजगार दें।

कार्यक्रम में स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और बिजनेस आइडिया क्रिएशन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। स्लोगन राइटिंग : पहला स्थान – यश, दूसरा – शिबू, तीसरा – रजनीकांत, पोस्टर मेकिंग : पहला – रवि, दूसरा – विशाल, तीसरा – राजकुमार, बिजनेस आइडिया क्रिएशन : पहला – अंश मौर्य, दूसरा – ऋषभ कुमार, तीसरा – धीरज।

प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जरिए 14 से 35 वर्ष के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में 3, 6 और 12 महीने के नि:शुल्क प्रशिक्षण दिए जाते हैं, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप डे युवाओं, शिक्षा संस्थानों, नियोक्ताओं और नीति निर्माताओं के बीच संवाद का एक अवसर है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार व व्यवसाय के लिए जरूरी कौशल देना, लैंगिक असमानता को खत्म करना और सभी को संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्र-छात्राओं, मोनिका, ज्योति और प्राध्यापक सुनील का सम्मान किया गया। प्राचार्य ने युवाओं को संदेश दिया कि अर्जित कौशल, बनाए गए नेटवर्क और प्राप्त ज्ञान से वे एक टिकाऊ, समावेशी और समृद्ध भविष्य बना सकते हैं।