Delhi/Alive News: पंजाब में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश और तूफान का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने 11:30 बजे तक के लिए फ्लैश अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश और आंधी की आशंका – खन्ना, पायल, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओं, लुधियाना वेस्ट, फगवाड़ा, फिल्लौर, नकोदर, जालंधर, कपूरथला, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरियां और गुरदासपुर में आंधी, बिजली और भारी बारिश हो सकती है।
मध्यम बारिश – लेहरा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, टप्पा, धूरी, मलेरकोटला, पतरां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बसी पठाना, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
हल्की बारिश – सरदूलगढ़, मानसा, मूनक, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, मुक्तसर, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, धारकलां आदि में हल्की बारिश हो सकती है।
लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और कुछ जगह बिजली बाधित हुई है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन की टीमें तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर संपर्क करें।
8 जिलों में रेड अलर्ट
पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का रेड अलर्ट है।
अमृतसर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मोहाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है।
बॉलीवुड और पंजाबी कलाकार की मदद
एक्टर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने लिखा कि वह प्रभावित लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा खुद राशन लेकर अमृतसर के अजनाला पहुंचीं और लोगों से पंजाब के लिए मदद की अपील की।

