Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद 6 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष कैंप लगाएगा। इन कैंप का मकसद है कि नागरिकों को कई जरूरी सेवाएं एक ही जगह और समय पर मिल सकें।
इन कैंप में मिलने वाली मुख्य सेवाएं होंगी सेल्फ सर्टिफिकेशन, प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिल की वसूली, नए पानी और सीवरेज कनेक्शन, लाल डोरा सर्टिफिकेट से जुड़े काम।
कैंप में निगम अधिकारी मौके पर ही नागरिकों की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है ताकि काम समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके।
कैंप का शेड्यूल
वार्ड कार्यालय, पार्षद वार्ड 1, ग्रीन फील्ड कॉलोनी – 13-14 और 27-28 सितंबर, जी-पार्क, एनएच-3 कम्युनिटी सेंटर – 6 सितंबर, ई ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर – 7 सितंबर, नगर निगम नर्सरी – 13-14 सितंबर, सैनिक कॉलोनी कम्युनिटी सेंटर – 13-14 और 27-28 सितंबर, दयालबाग कॉलोनी जलघर – 27-28 सितंबर, सेक्टर-46 कम्युनिटी सेंटर – 13-14 सितंबर, अनखीर, बड़खल, मेवला महाराजपुर की बिछपट्टी चौपाल – हर सोमवार से शुक्रवार, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक।
क्षेत्रीय कर अधिकारी सुमन रतरा ने बताया कि इस कार्य के लिए संजीव अधीक्षक और देवेंद्र सहायक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में आए और इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।

