March 8, 2026

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में “संपदा – जीवन का खज़ाना” थीम के तहत दादा-दादी, नाना-नानी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे बच्चों ने नाटक, नृत्य और रैंप वॉक के जरिए अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्यार और आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती कल्पना वर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “जिस घर में दादा-दादी और नाना-नानी होते हैं, वह घर सचमुच खुशियों और आशीर्वाद का खजाना होता है।”

यह आयोजन बच्चों और बड़ों के बीच के अटूट रिश्ते और स्नेह का सुंदर प्रतीक बनकर सभी के दिलों में बस गया।