Faridabad/ Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दुर्गा विहार, लक्कड़पुर निवासी जुगल ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दी थी कि 11/12 अगस्त की रात वह अपने दोस्त के साथ बल्लभगढ़ से पहलादपुर जा रहा था। जब वे मथुरा-दिल्ली रोड, सेक्टर-37 के पास पहुंचे, तो 4-5 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनसे मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अमित (23), योगेश (21) और दीपक (20), निवासी सेक्टर-17, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी दोस्त हैं और वारदात के समय अपने अन्य साथियों गोलू और अजय के साथ थे। गोलू और अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

