New Delhi/Alive News : सहकार भारती ने विष्णु चौहान को हरियाणा प्रांत का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। यह घोषणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री सांजर पाचपोर के मार्गदर्शन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह और महामंत्री डॉ. सौरभ भीष्म ने की।
विष्णु चौहान इससे पहले समरस गंगा महोत्सव में मीडिया प्रबंधक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इस कार्यक्रम में 54-55 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे और यह 50 दिनों तक मीडिया में चर्चा का विषय रहा।
पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से मीडिया से जुड़े विष्णु चौहान ने दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स और रोजगार समाचार जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में काम किया है। वे पिछले 14 वर्षों से प्रधान संपादक के रूप में ‘राष्ट्र वंदना’ में कार्यरत हैं।
विष्णु चौहान विभिन्न सामाजिक और पत्रकार संगठनों में भी सक्रिय हैं और उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें आरएसएस द्वारा समरस गंगा महोत्सव में उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशंसा पुरस्कार, विश्व संवाद केंद्र द्वारा “म्हारा हरियाणा” सम्मान, राज्य स्तरीय ग्रामीण पत्रकार नारद सम्मान और वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान द्वारा “मीडिया क्षेत्र में नेतृत्व विकास कार्यक्रम” में सम्मान शामिल है।
सहकार भारती के प्रांत मीडिया प्रमुख के रूप में वे प्रदेश के सभी जिलों में जिला मीडिया प्रमुख और सह मीडिया प्रमुख नियुक्त कर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

