Faridabad/Alive News : आज बादशाह खान जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल समिति के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों नें संयुक्त रूप से हरियाणा सरकार की जियो फेंसिंग सिस्टम आधारित हाजिरी का भारी विरोध किया। उन्होंने सांकेतिक रूप से एक दिवसीय धरना दिया और भूख हड़ताल की। हरियाणा में जियो फेंसिंग सिस्टम एक नई उपस्थिति प्रणाली है, जिसे मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है।
इस प्रणाली के तहत कर्मचारियों को अपने निजी मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करना होगा और अपनी ड्यूटी के दौरान लोकेशन चालू रखनी होगी, जिससे उनकी उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। इस प्रणाली का उद्देश्य जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी इसे निजता के उल्लंघन और अव्यवहारिक बताकर इसका विरोध कर रहे हैं, और उन्होंने मांग की है कि सरकार इस् इस सिस्टम को लागू न करे।सारे वक्ताओं ने इस सिस्टम को अव्यवहारिक और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार को इसके विरोध में सिविल सर्जन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। धरनें में स्वास्थ्य विभाग की सभी विभागीय यूनियन के सदस्यों में हिस्सा लिया। इनके आंदोलन को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का भी समर्थन प्राप्त हो गया जब संघ की फरीदाबाद प्रभारी आशा शर्मा ने उनके समर्थन में उतर गई।
धरने को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की पूर्व राज्य प्रधान आशा शर्मा, तालमेल कमेटी के चेयरमैन जितेन्द्र मोर, मीना कुमारी,डा संदीप अग्रवाल,डा एम पी सिंह, डाक्टर राजेश अहलावत, डा नीरज कौशिक,डा रामनिवास, डाक्टर मानसिह क्लर्क संगठन से पुष्कर दत्त जी राजेश जी किरण देवी एमपीएचई संगठन से जिला प्रधान सविता देवी सचिव श्यामवीर सिंह वरिष्ठ सलाहकार व सावित्री जी भारती देवी जया शशि वाला कुंतल देवी भूख हड़ताल में बैठे और सभी संगठनों से सभी वक्ताओं ने सरकार से इस व्यवस्था को तुरंत वापस लेने की मांग की।

