Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस ने देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 4 हजार रूपये में हाथरस उ.प्र. से लेकर आया था। आरोपी स्पेयर पार्ट स्पलाई करने का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस ने रासीद (उम्र30) निवासी कस्बा जांहगीरबाद जिला बुलन्दशहर उ.प्र. हाल गाँव बडखल फरीदाबाद को बुद्ध बाजार, सेक्टर-48, फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

