March 10, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पिता गिरफ्तार, बेटा-बेटी पहले ही जेल में

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की पुलिस ने की।

8 जुलाई को एक नाबालिक लड़की ने शिकायत दी थी कि आमिर नाम के युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। आमिर की बहन नेहा ने लड़की को फोटो-वीडियो लीक करने की धमकी दी और उसे दिल्ली ले जाकर फिर से गलत काम किया। नेहा के पिता अबरार हुसैन ने भी लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

इस मामले में थाना मुजेसर में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने अबरार हुसैन (56) को दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने दिल्ली स्थित घर में लड़की से छेड़छाड़ की थी।

इस केस में आमिर और नेहा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।