March 10, 2026

ईएसआई के नाम का पैसा कटने के बाद भी कर्मचारी इलाज के लिए माेहताज

Faridabad/Alive News : तीन नबंर ईएसआइसी मेड़िकल कालेज अस्पताल में कार्डधारक काे एमआरआइ और सीटी स्कैन के लिए परेशानी देखनी पड़ रही है। एमआरआइ के लिए दाे से तीन महीने बाद तक तारीख दी जा रही है। सीटी स्कैन की रिपाेर्ट भी की दिनाें बाद दी जा रही है। जिससे लाेगाें काे परेशानी का सामना देखना पड़ रहा है। ऐसा हाल तब है जबकि कार्डधारक के वेतन में से हर महीने इलाज के नाम पर राशि कटती है।

पलवल और फरीदाबाद में लगभग 6.5 लाख ईएसआई कार्डधारका है। अस्पताल की ओपीड़ी में भी प्रतिदिन अलग – अलग बीमारियाें के 4200 से पांच हजार मरीज आते है और यहां के डाक्टर लगभग 100 मरिजाें काे एमआरआइ और सीटी स्कैन की सलाह देते है। नहीं समय पर किसी के टेस्ट हाे पाते है। और दूसरे शहराें के ईएसआई अस्पतालाें और डिस्पेसरियाें से मरीज यहां इलाज के लिए आते है। उन्हे भी एमआरआइ के लिए बहुत देर तक इंतजार करना पड़ता है। मरीज इसलिए नारजगी जताते है कि वेतन में से ईएसआई के नाम का पैसा कटने के बाद भी उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ता है।

तारीख मिलने से परेशान है मरीज
एनआइटी पर्वतीय कालाेनी निवासी महेश 15 अगस्त काे अपने घर की छत से गिर गए थे उनके कमर में गहरी चाेट लगी थी। डाक्टर की सलाह पर सीटी स्कैन ताे कर दिया गया, मगर रिपाेर्ट नहीं दी गई। महेश के पिता राधाचरण ने बताया कि उन्हें सीटी स्कैन की रिपाेर्ट एक सप्ताह बाद देने काे कहा गया है।

मैंने हाल में कार्यभार संभाला है। सभी अधिकारियाें और अलग – अलग विभागाें के प्रभारियाें से सुझाव लिए जा रहे है। सुधार की काेशिश की जा रही है। उम्मीद है कि धीरे- धीरे बेहतर परिणाम मिलेंगे। मरिजाें काे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

  • डा. कालीरमण दत्तात्रेय चव्हाण, डीन ईएसआइसी मेडिकल कालेज