March 8, 2026

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: इन दिनों होगा बायोमैट्रिक सत्यापन

Chandigarh/Alive News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बायोमैट्रिक सत्यापन होगा। रिजल्ट से पहले अभ्यर्थियों का यह बायोमैट्रिक सत्यापन हरियाणा के 22 जिलों में करवाया जा रहा है।

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 25 और 26 अगस्त 2025 को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन करेगा। इसके लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में सत्यापन केंद्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 30 और 31 जुलाई 2024 को आयोजित एचटेट परीक्षा-2024 का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। 

रिजल्ट से पहले अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी 22 जिलों में 25 और 26 अगस्त को सत्यापन केंद्र स्थापित किए गए हैं। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी निकटतम जिलों में सत्यापन करा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी किसी भी केंद्र पर सत्यापन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र के तौर पर और प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लाना अनिवार्य है। सत्यापन केंद्रों और अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। केवल सूची में शामिल अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों को ही सत्यापन कराना होगा। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा रही है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में सत्यापन नहीं कराएंगे, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।