Faridabad/Alive News: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन (एचएसईबी) के त्रिवार्षिक चुनावों के तहत ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन की दो सबडिवीजनों में बिजली कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए गए। चुनाव की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुनील चौहान और संचालन यूनिट सचिव रविदत्त शर्मा ने किया।
सब डिवीजन बदरौला से कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारी चुने कुलदीप डागर – प्रधान, लख सिंह (एएलएम) – उपप्रधान, सतीश (एलडीसी) – सचिव, आकाश (एलडीसी) – सहसचिव, दीपक (एलडीसी) – कैशियर, धीरपाल (एएलएम) – संगठनकर्ता-1, जितेश्वर (एसए) – संगठनकर्ता-2, विनीत (एएलएम) – संगठनकर्ता-3।
इसी तरह सब डिवीजन छांयसा में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार रहे जगदीश चंद (ASSA) – प्रधान, नरेश (एसए) – उपप्रधान, दिगम्बर (एएफएम) – सचिव, विक्रम (एलएम) – सहसचिव, भूपेंदर (एएसएसए) – कैशियर, रोहित (एएलएम) – संगठनकर्ता-1, मंगत (एलएम) – संगठनकर्ता-2।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद यूनियन के वरिष्ठ नेता और पूर्व सर्कल सचिव संत राम लाम्बा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत कर शपथ दिलाई।

