March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 16.77 लाख रुपए बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 16 लाख 77 हजार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त साइबर के नेतृत्व में 9 से 15 अगस्त तक साइबर थाना टीमों ने 6 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान 3132 शिकायतों का समाधान किया गया, 34,601 रुपए वापस कराए गए और 18,82,912 रुपए खातों में फ्रीज कराए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं सोमन मलिक, जयकरण, रूपेश कुमार, अमन, चेतन, सतेन्द्र, राकेश कुमार,अकरम, रईस उल इस्लाम है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराधी आम लोगों को निवेश में बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगते हैं। शुरुआत में थोड़ा लाभ दिखाकर लोगों को फंसाते हैं और बाद में उनकी जमा पूंजी हड़प लेते हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और लालच में न आएं। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।