March 8, 2026

सेक्टर 37 महाशिव मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव 

Faridabad/Alive News: सेक्टर 37 महाशिव मंदिर में शनिवार की रात ठीक बाहर बजे श्री कृष्ण के प्राकट्य  जन्मोत्सव”नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की” के भक्ति गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया । मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महारास लीला बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। रासलीला का मंचन वृंदावन से आई रंगाचार्य  कन्हैयालाल की रास लीला मंडली द्वारा मंचित हुआ।

मंडली के कलाकारों में अपने मंचन से‌ नृत्य, भक्ति एवं कला का संगम प्रस्तुत किया। कलाकारों में अपनें जीवंत प्रस्तुति से कृष्ण की लीलाओं को साक्षात मंच पर उतार दिया। मंचन में श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित अनेकों प्रसंगों का मंचन एवं झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन में मंदिर सभा के प्रधान  पीसी शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान बी बी शर्मा, आरडब्ल्यूए  सेक्टर 37 की बरिष्ठ उप प्रधान आशा शर्मा,  नन्दा शर्मा मंदिर सभा के मीडिया प्रभारी एस एन मिश्रा, कैशियर  अजय गुप्ता,  एस एम गुप्ता, के बी एल चतुर्वेदी,पंडित लक्ष्मी नारायण, पंडित नरेन्द्र नौटियाल, अजय गर्ग,  संजय गोयल आदि का प्रमुख योगदान रहा।