March 8, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में सात आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल व 6 देसी कट्टे बरामद कर सात आराेपियाें काे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 जुलाई को क्राईम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने मनोज निवासी बाड़ मोहल्ला, फरीदाबाद को पिस्टल सहित, क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 कीपुलिस ने हनी निवासी एन.आई.टी 5, फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने सलीम निवासी नेहरु कॉलोनी फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच एवीटीएस की पुलिस ने सूरज निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की पुलिस ने राहुल निवासी निवासी गांव सलेमपुर जिला बुलंदशहर हाल सेक्टर-75 फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने आन्नद निवासी गांव शेरपुर, फरीदाबाद व क्राईम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने ललित निवासी अजय नगर, फरीदाबाद को एक-एक देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।