March 8, 2026

अवैध नशा बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच डीएलएफ गांव की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए 466 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 600 ग्राम गांजा दिल्ली से 4 हजार रूपये में किसी अंजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने सुनिल (उम्र19) निवासी शाहपुरा, औरंगाबाद, बिहार राजीव कॉलोनी फऱीदाबाद को 466 ग्राम गांजा सहित एन.टी.पी.एस चौक बुढिया नाला फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।