Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर स्कूल सभागार में मानव सेवा समिति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिवार मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी हुकमचंद लाम्बा ने ध्वजारोहण करके की।
समारोह की अध्यक्षता मधु गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष समर्पण सेवा समिति) और प्रमुख समाजसेवी एम.एल. शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश बंसल, डॉ. अनीता सोनी वर्मा, कैलाश चंद गर्ग, शिक्षाविद आनंद गुप्ता, डॉ. अमित सागर शर्मा, विजय भान, राधेश्याम अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गर्ग, अंजू मुंजाल और विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे।
इस मौके पर समिति के 16 सदस्यों को “सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट प्रभारी सम्मान” देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने स्वर साधना केंद्र की निर्देशिका अंजू मुंजाल के नेतृत्व में देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संस्थापक अरुण बजाज, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

