March 12, 2026

सीही गांव के सरकारी स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Faridabad/Alive News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश वैष्णव ने मुख्य अतिथि विंग कमांडर हरिचंद मान व मेजर ललित तेवतिया, हवलदार जसवंत मलिक, हवलदार जगदीश एवं लायंस क्लब के चैयरमैन राहुल सिंघल, पूर्व प्रधान योगेन्द्र तेवतिया, प्रधान सुमित मितल को पौधा भेंटकर स्वागत किया ओर कहा कि हमें हमेशा अपने वीर जवानों की शहादत को याद रखना चाहिए।

उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने मिलकर ध्वजारोहण किया। मंच संचालन समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा ने किया। इस अवसर पर देशभक्ति के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुति देकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर हरिचंद मान ने व लायंस क्लब के चैयरमैन ने ध्वजारोहण कर वीर शहिदों को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों की कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए। देश सेवा ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान खूशबू, स्कूल की सचिव नितू शर्मा, उप प्राचार्या कमलेश शर्मा, रोहित कुमार, विष्णु शर्मा, संजय कुमार, राजेश कुमार, राजभाटी, शानो त्यागी ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय के सभी अध्यापकगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।