Faridabad/Alive News : होटल संचालक पर फायर करने के मामले एक आरोपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी की सामन लेने के दौरान होटल संचालक के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। जिस बात पर शिकायतकर्ता पर फायर कर दिया। और वहां से भाग गये। आऱोपी को अदालत मे पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश निवासी एन.आई.टी. फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में आरोप लगाया। कि 6 फरवरी को उसे होटल जो मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने है। उस पर एक गाड़ी में चार लड़के आये। जिन्होंने उससे कुछ सामना लिया। और पैमेट करके चले गये। जिसके बाद दो उसके पास वापिस आये और उन्होंने उसके साथ गाली गलौच की और उनमें से एक ने हथियार निकाल कर उस पर फायर कर दिया। जिसके बाद सभी लड़के गाड़ी लेकर वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्हाेंने आगे बताया की थाना कोतवाली की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रितिक निवासी गांव गाजीपुर को गिरफ्तार किया है।

