March 7, 2026

सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने “ट्रांसपोर्ट एरिया सिकरी” में नशा मुक्ति और जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ड्राइवरों और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें खेलों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए और यह भी समझाया कि धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा यातायात नियमों और पुलिस डायल 112 की जानकारी भी दी गई।

सत्र के अंत में सभी ड्राइवरों और युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में करीब 400 ड्राइवर और युवा शामिल हुए। इसके बाद नशा मुक्ति टीम ने सीकरी इलाके में घर-घर जाकर सर्वे किया और नशे से प्रभावित लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।