August 16, 2026

पानीपत में 17 वर्षीय लड़की का अपहरण: 4 महिला समेत 8 आरोपियों पर केस दर्ज

Panipat/Alive News: पानीपत शहर की एक 17 वर्षीय लड़की को बेहोश करके कार के माध्यम से यूपी ले जाकर उससे देह व्यापार करने वाली 4 महिला समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर अपने साथ कार से यूपी ले गया था। इसके बाद वहां उसे आठ माह तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार वालों ने लड़की के लिए रोजाना तीन ग्राहक लाए जाते थे। जिनसे मिलने वाले पैसे वे अपने पास रख लेते थे। लड़की की हालत बिगड़ने लगी, तो उसने पुलिस को शिकायत देने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी उसे मारने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर ले गए, जहां उसे लावारिस छोड़ आए।

लड़की ने वहां से किसी तरह अपने परिवार वालों से संपर्क किया और घर पहुंची। घर आने के बाद लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस को दी ।