March 7, 2026

बीपीटीपी प्राइड पार्कलैंड सोसायटी के पीबी ब्लॉक में नहीं है पक्की रोड, निवासी सांप बिच्छू से परेशान

Faridabad/Alive News: बीपीटीपी प्राइड पार्कलैंड सोसायटी पीबी ब्लॉक में पक्की रोड न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आसपास झाड़ियों की सफाई नही होने से के कारण सांप निकल रहे हैं।छोटे बच्चे और बड़े बुजुर्गों के काटने का डर बना हुआ है। इन झाड़ियों होने के कारण आए दिन किसी न किसी के घर में सांप या बिच्छू निकलते रहते हैं।

स्थानीय निवासी सरिता ने बताया कि वह दो साल से यहां रह रही है और रोड बनने का इंतजार कर रही है कि कब यह रोड बनेगा। कल रक्षाबंधन के त्यौहार वाले दिन भी पांच घंटो के लिए लाइट नहीं थी और आज भी सुबह चार बजे की लाइट गई है जो अब तक नहीं आई है।

लोगों का कहना है कि जब उन्होंने घर लिया था तो उनसे यह कहा गया था कि यह रोड छह महीने के अंदर बना दी जाएगी। परन्तु आज तीन साल हो गए है लेकिन रोड बनाना तो दूर, यहां कम्पनी के लोगों ने झांका भी नही है।

 क्या कहना है स्थानीय निवासियों का

लोगो से रोड बनाने के दावे तो कर दिए पर उन्हें पूरा नहीं किया । यहां तो लोगो को सही से बिजली भी नही दी जाती है साथ ही सांप और बिच्छू के काटने का भी डर बना हुआ है। परिजन अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने में भी डर रहे है।

  • कसल तवर, स्थानीय निवासी

क्या कहना है आरडब्लूए के सदस्यों का

 करीब दो साल तक लोगों को बिजली का बैकअप दिया पर अब इस बैकअप को हटा दिया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं और मेंटेनेंस दस रुपये पर गज है जब पूछते है कि यह मेंटेनेंस किस नाम पर लेते हो कुछ नहीं बताते ।

  •  दुष्यंत शर्मा, एडवोकेट

यहां रोड न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है साथ ही बरसात के दौरान यहां से सांप निकलते है जिससे जान का खतरा भी बना रहता है।

  • राजकुमार, उप प्रधान

लोगो ने बिजली के लिए कई जगहों से तार डाले हुए है जिस कारण रोज फाल्ट होता है। जो ट्रांसफार्मर लगाया गया है उसकी कैपेसिटी बहुत कम है।

  • दीपक, सेक्रेटरी

 क्या कहना है बीपीटीपी का
बीपीटीपी में, जहां भी सेल एग्रीमेंट में डीजी बैकअप की बात कही गई है इस परियोजना में भी उसे कमिटेड स्पेसिफिकेशंस के हिस्से के रूप में विधिवत प्रदान किया गया है। जिन यूनिट्स में डीजी बैकअप मूल समझौते का हिस्सा नहीं था, उनके लिए और हमारे कस्टमर-फर्स्ट एप्रोच को ध्यान में रखते हुए, हमने सक्रिय रूप से निवासियों को कॉस्ट – रिकवरी के आधार पर इस सुविधा का लाभ उठाने का विकल्प दिया है। जिन निवासियों ने इस प्रावधान को चुना है, वे पहले से ही डीजी बैकअप सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, और हम ऐसे वैल्यू एडेड इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन को शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां भी वे रहने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

  • रोहित मोहन, प्रेसिडेंट, बीपीटीपी