Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की साइबर पुलिस ने 2 से 8 अगस्त के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 39.61 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त साइबर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में साइबर थाना सेंट्रल के 3, एनआईटी के 2 और बल्लभगढ़ के 3 मामलों में अपराधियों को पकड़ा गया। इसके अलावा 149 शिकायतों का निपटारा किया गया, जिनमें से 1.93 लाख रुपये की रकम वापस दिलाई गई और 9.61 लाख रुपये अपराधियों के खातों में फ्रीज कराए गए।
पुलिस का कहना है कि अधिकांश मामलों में अपराधी निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से पैसे ठगते हैं। शुरुआत में थोड़े मुनाफे के बाद बड़ी रकम हड़प ली जाती है।
पुलिस की अपील: किसी भी अज्ञात लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें। लालच और डर में आकर लेनदेन न करें। साइबर ठगी की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करके या www.cybercrime.gov.in पर करें।
फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि लोगों की सतर्कता और जागरूकता से ही ऐसे अपराध रोके जा सकते हैं।

