June 13, 2026

शिवाजी पब्लिक स्कूल की काजल ने 200 मीटर दौड़ में मारी बाजी, राज्य स्तरीय खेलों में चयन

Faridabad/Alive News: हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवाजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काजल, पुत्री सतपाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। काजल ने 200 मीटर दौड़ में फरीदाबाद में पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय खेलों के लिए जगह बनाई।

इसके साथ ही, लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में भी काजल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक अरुण कुमार ने काजल का फूलमाल पहनाकर स्वागत किया और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।