Delhi/Alive News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रेंज ऑफिसर की भर्ती परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24 अगस्त, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। सुबह की पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8.30बजे तक और दोपहर की पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
रेंज ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “वन रेंज अधिकारी का प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद निर्धारित क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
आधिकारिक अधिसूचना के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन अपना एडमिट कार्ड, फोटो, पहचान पत्र आदि परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया

