March 8, 2026

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने शेयर मार्किट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच देकर 8.97 लाख रुपए की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी खाता उपलब्ध करवाने का काम करता है आरोपी ने खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने सेक्टर-30 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा जो शेयर मार्किट से पैसे कमाने के संबंध में था। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक किया तो उसको एवंडस स्टॉक मार्केट आउटलुक -B303 नाम से व्हाट्सएप पर ज्वॉइन कर दिया। ग्रुप में शेयर मार्किट में पैसे निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने की चैट आती थी, ग्रुप में लिंक भेजा गया जिस पर शिकायतकर्ता ने लिंक को क्लिक कर ऐप डाउनलोड कर ली, जिसके माध्यम से ठगों ने शिकायतकर्ता के साथ 8 लाख 97 हजार रूपये की धोखाधड़ी की। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनन्त कृष्णन निवासी जामनगर, गुजरात हाल सिद्धार्थ नगर, जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।