Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना खाता किसी को आगे दे रखा था। जिसके खाता में ठगी के 49 हजार 500 रूपये आये थे। आरोपी बीकॉम की पढाई कर रहा है और अपने गांव में सूअर फार्म चलाता है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर 46 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सतरूपा ग्लोबल डिक्शनरी एंड पब्लिशिंग (ओपीसी) लिमिटेड कंपनी की मालिक है, 29 सितंबर को उसके फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वालो ने एक-एक करके बात की और कॉल को कई व्यक्तियों को अग्रेषित किया, जिन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उसकी कम्पनी खाता से अवैध पैसे का लेन-देन है और ठगों ने उसके व्हाट्सएप पर अवैध पैसे के लेन-देन बारे एक नोटिस भेजा। नोटिस पढ़ने के बाद वह परेशान और भयभीत हो गया, क्योंकि कोई भी दावा सच नहीं था। जिसके बाद ठग लगातार शिकायतकर्ता को वीडियो कॉल करते रहे तथा धमकी देते थे कि वह किसी को भी स्थिति के बारे खुलासा ना करे और ना ही अपना कमरा छोडे, अपने नौकरों को निकाल दे । ठग लगातार वीडियो कॉल के ज़रिए शिकायतकर्ता पर निगरानी करते रहे और हर समय चेहरा देखते रहे। ठगों ने महिला को डरा धमका कर 1 करोड़ 3 लाख 70 हजार रूपये अपने खाता में ट्रांसफर करवा लिए। जिनकी शिकायत साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने सज्जन निवासी गांव दौलतपुर जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। पहले भी 18 आरोपियों को किया जा चुका है

