Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने एक आरोपी को 5.25 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी टाउन नंबर 3 फरीदाबाद से स्मैक 5 हजार रूपये में खरीद कर लाया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए भूपेंद्र निवासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को एनआईटी गोल चक्कर से 5.25 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना एनआईटी में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

