Faridabad/Alive News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8 लाख की ठगी सहित दो महिला आरोपी काे गिरफ्तार किया। दोनों बहने है दोनों ने मिलकर एक फर्म के नाम से नाम से खाता खुलवाया जिसमें ठगी के 2 लाख रूपये आये थे। जिन्होंने आगे अपना खाता किसी को दे दिया था। दोनों महिला प्राईवेट नौकरी करती है। दाेनाे महिला आराेपी काे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया तथा एक को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर 82, फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आऱोप लगाया कि उसको इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आय़ा जिसमें उससे शेयर मार्केट में निवेश के बारे में पुछा था और फिर उसे मॉर्गन एंजेल पायनियर फोरम-94 नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया। जहां लोग अपना रोजाना के लाभ की तस्वीरें पोस्ट करते थे। जिसके लालच में आकर उसने निवेश करने की बात कही और उसके पास एक लिंक भेज कर उससे एक ट्रैडिंग खाता खुलवाया गया। जिसके बाद उसने निवेश के लिए कुल 8 लाख रूपये उनके बताये खाता में भेज दिए जिसके बदले उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूजा सिंह (उम्र36) निवासी कमला कॉलोनी छत्तरपुर मध्य प्रदेश हाल पटेल नगर, गुरूग्राम व आरती (उम्र40) निवासी शक्ति अपार्टमेंट द्वारका सैक्टर-5 दिल्ली हाल सनराईज अपार्टमेंट राजनगर, पालम कॉलोनी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

