June 12, 2026

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: खेड़ी पुल की पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने का हार, 2 अंगुठी, 4 जोडी झुमका, 2 जोड़ी बाली , 3 नाक के कोका, एक सोने की चैन व चांदी की पायल बरामद की।  पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार भारत कालोनी निवासी ब्रिजेश ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ 23 जुलाई को वैष्णो देवी माता के दर्शन करने गए थे तथा जब वापस आकर देखा तो घर पर सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी में सोने व चांदी के आभूषण नहीं थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार जिला मधुबनी गांव दुर्गीपट्टी निवासी प्रहलाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिकायतकर्ता की फैक्ट्री में काम करता है तथा 23 जुलाई को जब शिकायतकर्ता व उसका परिवार वैष्णो देवी घूमने गया तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।