March 10, 2026

9 अगस्त को गांव अटाली में कबड्डी एवं दौड प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News: रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया होगें साथ ही जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी, सरपंच नफे सिंह चौधरी मौजूद रहेगें।

खेल कमेटी के सदस्य पहलवान जीतमल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल अटाली में आयोजित की जाएगी। विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख 11 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये रखा गया है।

उन्होंने बताया कि शहीद संदीप सिंह खेल स्टेडियम में सुबह 7 बजे पुरुष एवं महिला वर्ग की दौड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग में 16 सौ मीटर, 400 मीटर, 100 मीटर दौड शामिल है। दौड़ में प्रथम पुरस्कार 21 सौ रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 सौ रुपये, तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपये प्रदान किया जाएगें। महिला वर्ग के लिए 400 मीटर दौड प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 सौ रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 सौ रुपये, तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपये प्रदान किया जाएगें। प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह,धर्मवीर,राजेंद्र गौड़,ताराचंद,कर्मवीर,पूर्व सरपंच ऐदल शामिल है।

यह प्रतियोगिता समस्त गांव अटाली के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है