Faridabad/Alive News : छीनाझपटी के मामले में क्रांईम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने दो आऱोपियों को गिरफ्तार किया आरोपी आदतन अपराधी है और इन पर पहले भी चोरी, जुआ, एनडीपीएस के मामले दर्ज है। आरोपी जून में बिहार जेल से अवैध शराब सप्लाई करने के मामले में जमानत पर आया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल व एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सुरजकुण्ड में सिम्मी निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, दिल्ली ने दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई को जब वह मानव रचना स्कूल के पास खडी थी, तभी एक मोटरसाईकिल पर दो लडके आये और उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन कर भाग गये। जिस शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
क्रांईम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज निवासी रेडका, पलवल हाल दयालनगर, फरीदाबाद व छोटू निवासी मोहदवा, बारहबंकी उ.प्र. हाल दयालनगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

